हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश मोदी ने हिमाच...

    मोदी ने हिमाचल को तीन परियोजनाओं की दी सौगात

    Narendra Modi

    शिमला (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (Narendra Modi) को हिमाचल प्रदेश के चंबा में तीन परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होेंने चंबा में रैली को संबोधित करते हुए पहले 800 करोड़ रुपये की जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा दो विद्युत परियोजनाओं पीएम मोदी ने 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। हिमाचल के लिए लगभग तीन हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ जब देश की आजादी के 100 साल होंगे तो हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा। इसलिए आने वाले 25 वर्षों का एक-एक दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत की आजादी का अमृतकाल शुरू हो चुका है, जिसमें हमें विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है। आने वाले कुछ महीनों में हिमाचल की स्थापना के भी 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। आज हिमाचल के पास डबल इंजन सरकार की ताकत है। इस डबल इंजन की ताकत ने हिमाचल के विकास को डबल तेजी से आगे बढ़ाया है।

    दिल्ली वालों ने कभी इसे भरा ही नहीं | Narendra Modi

    उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का काम करने का तरीका अलग है। हमारी प्राथमिकता ये है कि लोगों के जीवन को आसान कैसे बनाएं। इसलिए हम जनजातीय क्षेत्रों, पहाड़ी क्षेत्रों पर सबसे अधिक बल दे रहे हैं। हमारी सरकार ने एक और फैसला लिया है। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का फैसला ये दिखाता है कि हमारी सरकार जनजातीय लोगों के विकास को कितनी प्राथमिकता दे रही है। मोदी ने कहा, ‘शिलान्यास भी हम करते हैं, लोकार्पण भी हम करते हैं। यही हमारे काम करने का तरीका है और यही डबल इंजन की सरकार है। युवाओं के कौशल को निखारना हमारी प्राथमिकता है। हिमाचल के युवाओं ने फौज में नये आयाम बनाए हैं। विकसित हिमाचल के लिए डबल इंजन की सरकार का यही लाभ है। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने रिवाज बदलने की ठान ली है। आज दोगुनी रफ्तार से सड़कें बनाई जा रही हैं, तो उसी रफ्तार से ब्रॉडबैंड पहुंचाया जा रहा है। आज एक तरफ हिमाचल में नल से जल पहुंचाने का काम चल रहा है तो सरकार की तमाम सेवाए कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं। जब मैं हिमाचल में रहता था तो चारों तरफ निराशा की खाई और अविश्वास के पहाड़ दिखते थे। दिल्ली वालों ने कभी इसे भरा ही नहीं, लेकिन हम विश्वास की नयी पहचान बना रहे हैं।

    मोदी ने कहा ट्रिपल आईटी का लोकार्पण भी आज हुआ है, डबल इंजन की सरकार हिमाचल प्रदेश को किस बुलंदी पर देखना चाहती है, ये प्रोजेक्ट आने वाली पीढ़ी के सपनों को नयी उड़ान देने वाले हैं। जरूरतों और आशा आकांक्षाओं में फर्क होता है। दिल्ली में बैठे लोग आपकी जरूरतों को कभी समझ नहीं पाए, इसका नुकसान हिमाचल ने उठाया, यहां के युवाओं ने उठाया, लेकिन अब समय बदल गया है, अब जनता जनार्दन की आशाएं आकांक्षाए पूरी करने के लिए सरकार पूरी मेहनत से जुटी हैं।

    यह भी पढ़ें – नोटबंदी की सुप्रीम कोर्ट करेगा समीक्षा, केंद्र सरकार, आरबीआई से मांगा हल्फनामा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here