हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी ने ...

    पीएम मोदी ने मनोहर पर्रिकर को दी अंतिम विदाई

    PM Modi's final farewell to Manohar Parrikar

    अंतिम विदाई देते वक्त स्मृति इरानी भावुक हो गईं

    पणजी (एजेंसी)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पणजी स्थित दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री पहुंचे। माहौल गमगीन था तो केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी अपने आंसू न रोक पाईं। पूर्व रक्षामंत्री और अपने दोस्त को अंतिम विदाई देते वक्त स्मृति इरानी भावुक हो गईं।

     कोविंद, नायडू, मोदी, जेटली, आडवाणी, राहुल ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया

    कोविंद, नायडू, मोदी, जेटली, आडवाणी, राहुल ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया राष्ट्रपति राम नाथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री अरुण जेटली , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने गोवा के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    कोविंद ने पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘श्री मनोहर पर्रिकर के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ। सार्वजनिक जीवन में उनके समर्पण , लगन और गोवा के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को देश हमेशा याद रखेगा। नायडू ने कहा, ‘ गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वह हमारे देश के सबसे प्यारे और ईमानदार वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं।

    वह एक ऐसे गतिशील और समर्पित व्यक्ति थे जिन्होंने मूल्यों और सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात किया। मोदी ने कहा, ‘ उनके निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन संवेदना। श्री मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक के रूप में वह सभी की प्रशंसा करते थे। राष्ट्र के प्रति उनकी अतुलनीय सेवाओं को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। बता दें कि कैंसर से पीड़ित मनोहर पर्रिकर का 63 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।