हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पीएम ने भारत ...

    पीएम ने भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाली सभी महान हस्तियों को श्रद्धांजलि, इस आंदोलन ने उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी की प्रेरणा से भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज देशभर में सुनाई दी थी और इसने देश के युवाओं में ऊर्जा भर दी थी। उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू किया था। आजादी की लड़ाई की एक बड़ी घटना काकोरी कांड भी नौ अगस्त को हुआ था। यह तिथि शहीदों की याद में अविस्मरणीय बनी हुई है।

    स्वतंत्रता सेनानियों को नायडू ने किया प्रणाम

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम किया है। नायडू ने भारत छोड़ों आंदोलन की वर्ष गांठ पर सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा, देश का समावेशी-सर्वांगीण विकास ही उन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नायडू ने कहा, ‘आज ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर, मैं हमारे स्वाधीनता आंदोलन के नायकों और देश भर के युवा आंदोलनकारियों की नि:स्वार्थ राष्ट्रभक्ति को कृतज्ञ प्रणाम करता हूं । उन्होंने राष्ट्र के भविष्य के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।