हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 6 सालों से फर...

    6 सालों से फरार चल रहा पीओ गिरफ्तार

    Kaithal News
    Kaithal News : वोट डालते हुए वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    भट्टूकलां (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने अदालत द्वारा करीब 6 वर्ष पहले (PO Arrested) पीओ घोषित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पीओ की तलाश में गांव जांडवाला बागड़ के बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की जांडवाला बागड़ निवासी पीओ घोषित सुंदर सिंह गांव की शमशान भूमि के पास गंदे पानी के नाले के पुल के समीप गाड़ी में बैठा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

    पुलिस टीम को देखकर पीओ घोषित सुंदर सिंह गाड़ी से उतर कर खेतों की तरफ जाने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। गांव जांडवाला बागड़ निवासी सुंदर सिंह को सुमित्रा कादयान की अदालत ने जुलाई वर्ष 2014 को पीओ घोषित किया था। आरोपी सुंदर सिंह पर वर्ष 2013 में धारा 148, 149, 323, 325, 506 व 120 बी के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पीओ घोषित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।