हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश हरियाणा के सर...

    हरियाणा के सरपंचों पर पुलिस का रात में एक्शन: उखाड़े तंबू, 9 मार्च को सीएम से करेंगे बात

    चंडीगढ़। हाईकोर्ट के निर्देश पर हरियाणा के सरपंचों पर पुलिस ने शनिवार रात बड़ा एक्शन लिया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने रात 10 बजे के करीब सरपंचों के बोरिया बिस्तर को वहां से समेटना शुरू किया तो सरपंच इसका विरोध करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए करीब 50 से ज्यादा सरपंचों को हिरासत में ले लिया। करीब 80 घंटे बाद पुलिस ने धरना स्थल को खाली करा लिया। वहीं हिरासत में लिए सरपंचों को देर रात रिहा कर दिया गया। उधर अब 9 मार्च सरपंचों की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत होगी।

    क्या है मामला

    शनिवार दोपहर को ई-टेंडरिंग मामले में सरपंचों के विरोध को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई की गई। इस दौरान कोर्ट ने सरकार पर भी सवाल उठाए गए। कोर्ट ने कहा इतनी बड़ी संख्या में लोग हाउसिंग बोर्ड के पास कैसे इकट्ठा हो गए किसकी तरफ से अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर मुस्तैदी से काम किया जाता तो इस प्रकार की स्थिति बनने की नौबत ही नहीं आती। कोर्ट द्वारा सरकार पर उठाए गए सवालों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंचों के धरना स्थल को खाली कराया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here