हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजगढ़ में वि...

    राजगढ़ में विदेशी पिस्टल सहित 13 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस द्वारा एक आरोपी गिरफ्तार, प्रवीण जोड़ी व जीतू जोड़ी से जुड़े है तार

    Sadulpur
    Sadulpur: राजगढ थाना पुलिस द्वारा विदेशी पिस्टल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

    सादुलपुर (सच कहूँ/ओमप्रकाश)। Sadulpur: राजगढ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक विदेशी पिस्टल सहित 13 जिंदा कारतूस बरामद कर मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में हथियार तथा कारतूस जीतू जोड़ी एवं प्रवीण जोड़ी से लेना सामने आया है। पुलिस मामले आरोपी से पूछताछ कर रही है। Sadulpur

    शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव की ओर से अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल तथा आईपीएस एवं सहायक पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निकट सुपरविजन में गश्त के दौरान एजीटीएफ टीम चूरू की सूचना पर तारानगर पुलिया के पास आरोपी सुभाष सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी महलाना उतरादा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक विदेशी पिस्टल मय 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले मेंआर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sadulpur

    उन्होंने बताया कि ए जी टी एफ़ हेड कांस्टेबल सज्जन कुमार, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कास्टेबल कपिल कुमार, राजगढ पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कॉस्टेबल इन्द्रकुमार व कांस्टेबल विक्रम सिंह ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। इस सम्बन्ध में ए जी टी एफ टीम प्रभारी आईपीएस निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि बदमाशों को सहयोग करने संपर्क में रहने और उनको फॉलो करने वालों की सूची तैयार की जा रही है तथा तथा ऐसे लोगों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए हैं जिनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। Sadulpur

    यह भी पढ़ें:– नशा त्यागें और स्वस्थ समाज का निर्माण करे: डॉक्टर अंजू बाजपई