हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में पुलिस ने दबोचा फर्जी जज

    Fake Judge

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। फर्जी जजों Fake Judge की नजर सबसे अधिक गुरुग्राम पर ही है। यहां कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कोई न कोई व्यक्ति फर्जी जज बनकर न केवल पुलिस पर धौंस जमाता है, बल्कि अपनी फर्जी पावर का गलत उपयोग भी करता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति खुद को जज बताते हुए लोगों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर रकम ऐंठता था। वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

    बताया जा रहा है कि उसने लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की चपत लगाई है। जानकारी के अनुसार केदारनाथ सागर नामक व्यक्ति हैदराबाद तेलंगाना सिविल कोर्ट का जज बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस के मुताबिक इस फर्जी जज ने अब तक लगभग 40 लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। पुलिस ने इसे सेक्टर-14 से गिरफ्तार किया है।

    छह महीने से यह नकली जज गुरुग्राम की हैरीटेज मैक्स सोसायटी में रह रहा था। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि सेक्टर-14 थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको जज बताकर लोगों से साइबर सिटी में बड़े स्तर पर ठगी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। आखिरकार 23 सितम्बर को फर्जी जज पुलिस के जाल में फंस गया।

    फर्जी जज (Fake Judge) के साथ एक महिला भी शामिल

    पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ है उससे पुलिस भी हैरान रह गई कि कि कैसे साइबरसिटी में रहकर केदारनाथ सागर नामक का युवक जबरदस्त तरीके से फजीर्वाड़ा कर रहा है। इस नकली जज के साथ एक महिला के शामिल होने का नाम आया है। पुलिस के मुताबिक अभी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि एसीपी ने बताया कि पहले केदारनाथ ने उसे अपनी पत्नी बताता था, लेकिन बाद में उसने उसे अपनी दोस्त बताया।

    प्रति व्यक्ति लेता था चार से पांच लाख रुपए

    आरोप है कि केदारनाथ प्रत्येक व्यक्ति से 4 से 5 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लेता था। इसके अलावा फ्लैट के नाम पर धांधली कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह साइबर सिटी के हाई प्रोफाइल सोसायटी हेरिटेज मैक्स अपनी एक महिला मित्र के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। लोगों को किसी तरह का कोई शक न हो इसलिए अपना रूतबा भी जज की तरह ही रखता था।

    Fake Judge

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।