हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस ने पकड़ी...

    पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है। Kairana News

    इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार रात्रि में चेकिंग के दौरान क्षेत्र के गंदराऊ मोड़ से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इनाम निवासी ग्राम मण्डावर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– PM Kisan Samman Nidhi: जिले में 94 हजार 997 किसानों को मिल चुका योजना का लाभ