हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एटीएम कार्ड ब...

    एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Bhiwani ATM Card Fraud Case
    Bhiwani ATM Card Fraud Case: पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी।

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani ATM Card Fraud Case: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बड़दू चैना निवासी साहिल ने लोहारू थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह लोहारू स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में आरोपियों द्वारा उसके बैंक खाते से अलग-अलग समय पर करीब 29 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। इस संबंध में लोहारू थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    इस मामले में कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार की टीम ने एक आरोपी को बस अड्डा ढिगावा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी की पहचान हाल बरवाला के वार्ड नंबर-14 निवासी प्रवीण के रूप में हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की गई तथा उससे 4500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवीण के खिलाफ पहले भी दिल्ली, बरवाला, सालासर व भिवानी में कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पुन: पेश किया गया। Bhiwani ATM Card Fraud Case

    यह भी पढ़ें:– सैदपुर की फैक्ट्री में छापा मारकर 28 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर किए बरामद