हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल एक ही परिवार ...

    एक ही परिवार के 8 लोगो की मौत मामले में पुलिस ने किया अज्ञात वाहन पर कार को टक्कर मारने का केस दर्ज

    Kaithal News
    Kaithal News: सांसद नवीन जिंदल डिग में शोक जताने पहुंचे

    सांसद नवीन जिंदल ने डिग पहुंचकर जताया शोक | Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: शनिवार को गांव मुंदडी के निकट सिरसा ब्रांच नहर में कार गिरने से हुई एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत मामले में केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार को शोक जताने के लिए सांसद नवीन जिंदल डिग गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे साथ खड़े है। Kaithal News

    इससे पहले शनिवार देर शाम डिग में एक साथ आठ चिताएं जली। ग्रामीणों ने सभी शवो का अंतिम संस्कार शनिवार को ही करने का निर्णय लिया। शाम को जब सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया तो दोनों भाइयों कर्मजीत व प्रवीन में से कोई भी शरीक होकर चिता को अग्नि नहीं दे पाया। एक भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है तो दूसरा जर्मनी में है। उसके पास वीडियो कॉल से धधकती चिताओं के देखने के सिवाय कोई चारा नहीं था। विधायक सतपाल जांबा सहित अन्य ग्रामीणों ने अर्थियों को कंधा दिया।

    ऐसा हादसा पहले कभी नहीं देखा: ग्रामीण

    अंतिम यात्रा में भाग ले रहे गांव के बुजुर्गों ने भी कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना हुई है और गांव में क्या आसपास के गांव में भी अपने जीवन के अंदर कभी भी एक साथ इतनी चिताएं जलते हुए नहीं देखी हैं। एक ही परिवार के आठ सदस्यों की दर्दनाक मौत हो जाना, यह बहुत ही बड़ी घटना है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि रोहतास ने कहा कि यह उनके गांव के लिए आकस्मिक घटना है, जिसने पूरे गांव को झकझोर दिया है। पूरा गांव गमगीन है और ऐसी दुख की घड़ी में पूरा गांव दुखी परिवार के साथ है।

    भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज | Kaithal News

    बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार जाने के कारण ही करमजीत उर्फ काला की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा तथा वह सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई जिस कारण उसके परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई। इस संबंध में गांव डीग के संदीप ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 अक्टूबर को वह तथा उसका चाचा करमजीत सिंह गांव गुहना में दशहरे के अवसर पर भंडारा लगाने के लिए गए थे। उसका चाचा करमजीत व उसके परिवार को शनिवार को गांव गुहना में आना था। इसे लेकर जब उसकी पत्नी से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि उसका चाचा करमजीत सिंह, चाची दर्शना देवी, करमजीत की मां चमेली, उसके भाई की पत्नी सुखविंदर कौर, लड़की फिजा देवी, कोमल, वंदना, रिया और रमनीत अल्टो गाड़ी में सवार होकर डीग से गुहना के लिए चले थे।

    उसका चाचा करमजीत सिंह उर्फ काला कार को चल रहा था। बाद में उसके पास उसके चाचा के लड़के रविंद्र का फोन आया कि उसके चाचा करमजीत की कार सिरसा ब्रांच नहर में मुंदडी पुल निकट गिर गई है। जैसे ही वह सूचना पाकर अस्पताल पहुंचा तो वहां पर डॉक्टरों ने दर्शना देवी, चमेली, सुखविंदर कौर, फिजा देवी, वंदना, रिया, रमनीत तथा कोमल को मृत करार दे दिया तथा उसके चाचा करमजीत को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसने बताया कि जब उन्होंने मुंदडी नहर पुल पर पता किया तो पाया गया कि वहां पर एक अज्ञात वाहन चालक ने अपने बाहन को तेज गति और लापरवाही से चला कर उसके चाचा करमजीत सिंह की गाड़ी को साइड मारी जिसका संतुलन बिगड़ गया तथा गाड़ी नहर में जा गिरी। मामले के जांच अधिकारी पुंडरी थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Kaithal News

    अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नहरों के ऊपर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।
                                                                                                             -नवीन जिंदल, सांसद

    यह भी पढ़ें:– Train: सरसा से लंबी दूरी की गाड़ियों चलाने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here