हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ईद का पर्व आप...

    ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और प्रेम के साथ मनाएं: जियाउद्दीन अहमद 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और प्रेम के साथ मनाएं:जियाउद्दीन अहमद 

    ईद पर नंदग्राम में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम, जियाउद्दीन अहमद  ने खुद  थाना नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।और आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया। Ghaziabad News

    इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाया। एसीपी के अनुसार फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा।
    सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अपील की कि वे ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

    किसी भी हुड़दंगी या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा: एसीपी

    एसीपी नंदग्राम ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी हुड़दंगी या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र के प्रत्येक कोने पर सतर्क निगरानी रखने और सक्रिय रूप से गश्त जारी रखने के सख्त निर्देश दिए।

    ईद के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना  सर्वोच्च प्राथमिकता | Ghaziabad News

    पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।एसीपी  ने भी स्पष्ट कर दिया है कि ईद के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    यह भी पढ़ें:– World Sparrow Day: नौकरी छोड़ कर पूनम ओला ने बनाया गौरैया बचाने की मुहिम को जीवन का लक्ष्य