हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    Traffic Challan: स्कूटी के 28 चालान के दो लाख जुर्माना नहीं भरने पर पुलिस ने जब्त की स्कूटी

    Gurugram News
    Gurugram News: स्कूटी के 28 चालान के दो लाख जुर्माना नहीं भरने पर पुलिस ने जब्त की स्कूटी

    90 दिन से अधिक समय से चालान नहीं भरे तो यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर से एक स्कूटी सुर्खियों में आई है। यातायात नियम तोडऩे के 28 चालान स्कूटी के कटे। 28 चालानों की कुल जुर्माना राशि दो लाख छह हजार रुपये नहीं भरे तो यातायात पुलिस ने सोमवार को स्कूटी को जब्त कर लिया। Gurugram News

    यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को चैकिंग के दौरान 90 दिनों से अधिक लंबित चालानों के भुगतान न किया जाना पाए जाने पर वाहनों को डिटेन करने बारे निरंतर जागरुक किया जाता है। इस दौरान वाहन चालकों को यह भी बताया जाता है कि उनके कितने चालान लंबित हैं, जिनकी अवधि 90 दिनों से अधिक हो चुकी है। इन लंबित चालानों की बकाया राशि का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों को कुछ समय के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा डिटेन किया जाता है। वाहनों की चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा सभी वाहन चालकों को सचेत भी किया जाता है कि अपने लंबित चालानों का तुरंत भुगतान करें। Gurugram News

    अत्यधिक चालान लंबित होने पर उन वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा। ऐसे ही मामले में एक स्कूटी सवार यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ा। सोमवार को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।ं पुलिस आयुक्त गुरुग्राम कार्यालय के नजदीक यातायात निरीक्षक महाबीर ने एक स्कूटी नंबर स्कूटी नंबर एचआर-26एफसी-0206 को चैकिंग के दौरान रुकवाया। चेकिंग के दौरान स्कूटी पर चालान लंबित पाए गए। चालानों की कुल बकाया चालान जुर्माना राशि दो लाख छह हजार रुपये थी। उस स्कूटी पर 28 चालान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित होने और बकाया जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर उसे जब्त करके राजीव चौक पार्किंग में खड़ी करवा दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 8 किग्रा डोडा पाउडर बरामद