हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस का खुला...

    पुलिस का खुलासा: पुश्तैनी जमीन हड़पने के लिए खून के रिश्ते हुए शर्मशार

    Shame on blood relations sachkahoon

    झज्जर के गांव डीघल में दादा, मां व सगे भाई को उतारा मौत के घाट

    • मां व भाई को मारने के बाद लटकाया फांसी के फंदे पर

    • घटना के अंजाम देने से पहले खिलाई गई थी नशे की गोलियां

    सच कहूँ/संजय भाठिया, झज्जर। पुश्तैनी जमीन को हड़पने के लिए एक युवक ने अपने खून के रिश्ते को शर्मशार कर दिया। युवक ने पहले अपने दादा और उसके कुछ रोज बाद ही अपनी मां व सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामले में दिलचस्प पहलु यह भी है कि जिस जमीन को हड़पने के लिए उसने अपने खून के रिश्तों का कत्ल किया वह जमीन भी अब और उन लोगों के पास है जिन्होंने इस जमीन को हड़पने के लिए आरोपी को बहला-फु सलाकर इन जघन्य हत्याओं को अंजाम दिलाया था। मामला झज्जर जिले के गांव डीघल का है। यहां करीब 24 साल के संजीव पुत्र धर्मबीर ने हीं अपनी पुस्तैनी जमीन हड़पने के लिए ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। इस जघन्य हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा बुधवार को जिला लघु सचिवालय में एएसपी भारती डबास ने पत्रकारों के सामने किया।

    शिकायत न होने के चलते पुलिस ने की थी इतफाकियां कार्रवाई

    एएसपी के अनुसार गांव डीघल में पिछले साल 11 सितम्बर की रात 78 साल के ईश्वर की मौत हुई थी। लेकिन परिवार वालों व ग्रामीणों ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम बुजुर्ग की मौत को साधारण मौत समझ कर नहीं कराया था। लेकिन उसके बीस दिन बाद ही इसी घर में ईश्वर की पुत्रवधु सुशीला व सचिन के शव भी फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए थ। इनके शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन कोई शिकायत न होने के चलते पुलिस ने इस मामले में इतफाकियां कार्रवाई की थी। लेकिन एक-दो रोज पूर्व डीघल निवासी धर्मबीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसे आशंका है कि उसके पिता ईश्वर व उसकी पत्नी सुशीला और बेटे सचिन की हत्या की गई है और इसके लिए उसका सगा बेटा संजीव किसी ने किसी रूप में शामिल है। धर्मबीर की इसी शिकायत पर जब पुलिस ने संजीव को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की तो मामला खुलता चला गया।

    साढ़े चार एकड़ जमीन हड़पना चाहता था आरोपी संजीव

    पुलिस ने बताया कि संजीव ने ही अपने दादा की साढ़े चार एकड़ खेती की जमीन हड़पने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया है। पहले उसने दादा ईश्वर का गला घोटकर हत्या की और बाद में उसके कुछ ही दिनों बाद उसने अपनी मां व भाई के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें बेहोश किया और उसके बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने मां व भाई के शव को फांसी के फंदे पर इसलिए लटका दिया ताकि उनकी मौत आत्महत्या लगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here