हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसान आंदोलन ...

    किसान आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया

    Farmer Protest

    नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के जारी आंदोलन मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सोमवार के लिये लोगों से दिक्कतों से बचने के लिये यातायात परामर्श जारी किया है। किसानों के आंदोलन की वजह से दिल्ली के कई सीमाएं आज भी बंद हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज यातायात परामर्श जारी कर बताया है कि किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु, औचंदी, प्याऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर बंद है । पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि लामपुर, सफियाबाद साबोली और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बार्डर का इस्तेमाल करें।

    टिकरी और ढांसा बॉर्डर भी किसी भी यातायात आवागमन के लिए बंद है। झटीकरा बॉर्डर को पैदल यात्रियों और दुपहिया के लिए खोला गया है। झरोदा बॉर्डर का एक कैरिजवे खुला है। इसके अलावा दौराला, कापसहेड़ा, बदुसराय, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन, पालम विहार और दुंनदाहेड़ा बॉर्डर खुला हुआ है। दिल्ली-नोएडा माेड पर चिल्ला बॉर्डर का एक कैरिजवे बंद है। दिल्ली से नोएडा का रूट खुला है, लेकिन नोएडा से दिल्ली जाने वाले रूट पर किसान एकत्रित हैं। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन के कारण एक रूट बंद है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।