हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश सावधान! आप भी...

    सावधान! आप भी करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग, तो लग सकता है मोटा चूना

    •  ब्राजो डिलीवरी सर्विस कंपनी के 5 कर्मचारियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
    •  डिलीवरी कर्मचारी असली सामान निकाल कर डाल देते थे नकली

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत में अमेजोन के सामान की डिलीवरी में 11 लाख 50 हजार 781 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप इसकी सहायक कंपनी ब्राजो डिलीवरी सर्विस के 5 कर्मचारियों पर है। ये किसी जानकार ग्राहक की तरह आर्डर लगाते और आर्डर स्टेशन आने पर असल सामान निकाल लेते और उसमें नकली सामान डाल देते थे। मोबाइल फोन के केस में ये उन मोबाइल को दिए गए स्थान पर डिलीवरी करके उनकी रिटर्न एक्सचेंज लगाते और उनकी जगह डमी मोबाइल सेट डाल देते थे। पुलिस ने पांचों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा ने ये लगाए आरोप

    ब्राजो डिलीवरी सर्विस के स्पेशल मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा ने थाना राई पुलिस में दी शिकायत में बताया कि धारुहेड़ा में बांस रोड निवासी शिवम जो कि मूल रूप से यूपी के खैमपट्टी का रहने वाला है, उनकी कंपनी के राई में 23 जुलाई 2021 से क्लस्टर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शिवम ने नवंबर-21 से जुलाई 22 तक अपने साथी मोहित सैन, बबलू सिंह, विकास मिश्रा व विनोद के साथ मिलकर राई स्टेशन में 11 लाख 50 हजार 781 रुपए की धोखाधड़ी की है।

    पकड़े जाने पर 1.50 लाख करवाए जमा

    कंपनी की पूछताछ में आरोपी शिवम ने 7 लाख 95 हजार की धोखाधड़ी की बात कबूल की। बाद में अपने घरवालों की मद्द से 1 लाख 50 हजार रुपए कंपनी के खाते में जमा करवाये। बाकी 6 लाख 45 हजार रुपए 29 जुलाई तक कंपनी के खाते में जमा करवाने के लिए मंजूर किया। साथ ही उसने लिख कर दिया कि वो पैसा जमा नही करवाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस सारी धोखाधडी मामले की डिटेल अमेजोन के द्वारा ईमेल से हमें भेजी गई है।

    5 के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं: एसआई

    थाना राई के एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ब्राजो कंपनी के मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा के बयान पर शिवम, बबलू, विनोद, विकास व मोहित के खिलाफ धारा 408, 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कंपनी की ओर से दिए गए कागजातों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here