हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश कश्मीर में पा...

    कश्मीर में पाकिस्तान की साजिश नाकाम, पुलिस ने एक ड्रोन को मार गिराया

    Kapurthala News
    सांकेतिक फोटो

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से ड्रोन की खबरें आ रही है। इस बीच जम्मू-पुलिस ने देर रात अखनूर के कानाचक्क सेक्टर के सीमांत इलाके गुड़ा पट्टन में आईडी धमाका करने आए एक पाकिस्तानी हेक्साकाप्टर ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन में 5 किलो आइईडी बंधी हुई थी। पुलिस ने ड्रोन व उसके साथ बांधी गई आइईडी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आसपास इलाके में सर्च आॅप्रेशन भी चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह डीएसपी वरुण जंडियाल ने पुलिस द्वारा हेक्साकाप्टर मार गिराने की पुष्टि की है।

    क्या है मामला

    कश्मीर पुलिस ने कहा कि इलाके में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सीमा के पांच किलोमीटर भीतर इस ड्रोन को ढेर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस ड्रोन से 5 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए गए है। गौरतलब हैं कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में लगातार ड्रोन के देखने जाने की घटना सामने आ रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।