हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    Bulandshahr Police: अवैध रूप से पार्किंग बना कर खड़े वाहनों पर चला पुलिस का चाबुक, काटे चालान

    Bulandshahr-Police

    बुलन्दशहर/ स्याना : नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क के (Bulandshahr Police) मुख्य द्वार के बाहर अवैध रूप से पार्किंग बनाकर खड़े वाहनों के पुलिस ने अभियान चलाकर चालान काटे। बुधवार को कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बाबूजी कल्याण सिंह पार्क के बाहर अवैध रूप से पार्किंग बना कर खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर एक दर्जन वाहनों के चालान काटे।

    वहीं अचानक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते कुछ चालक अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गए। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध रूप से पार्किंग बनाकर खड़े करने वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसकर्मी लगातार नगर में अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते रहेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here