हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा CM सि...

    हरियाणा CM सिक्योरिटी के पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड

    Kota Suicide News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक यमुनानगर के गूंदियानी माजरी का रहने वाला था और सीएम सिक्योरिटी (गुप्तचर विभाग) में तैनात था। गोली उनकी कनपटी से पार होकर दीवार से टकराई जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद घटना का पता लगते ही एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी रणधीर सिंह व थाना प्रभारी गुरदेव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि जितेंद्र दो दिन पहले घर आया था। यहां से दोपहर को फिर वापस ड्यूटी पर चला गया था। शुक्रवार को वह फिर ड्यूटी से वापस आया। अक्सर वह सर्विस रिवाल्वर साथ ले आता था। रात को वह अपने कमरे में था जबकि उसकी मां व पिता अलग कमरे में सो रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने गांव की ही युवती से लव मैरिज की थी। वर्ष 2012 में उनकी शादी हुई थी। इस शादी से पांच साल का बेटा व एक बेटी है। जिस समय यह वारदात हुई। उस समय जितेंद्र की पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक के पिता प्यारेलाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घर में किसी तरह का कोई तनाव नहीं था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।