हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हाथरस दुराचार...

    हाथरस दुराचार केस में राजनीति शुरू, राहुल गांधी ने कहा इस्तीफा दें योगी

    Politics in Hathras Rape Case

    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस में एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार की घटना तथा इससे जुड़े तथ्यों को दबाने को अत्यधिक गंभीर अपराध बताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की है। गांधी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा “भारत की एक बेटी का दुराचार-कत्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है। वाड्रा “रात को ढाई बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शरीर को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जबरन जला दिया।

    यह भी पढ़े – हाथरस दुराचार केस में पुलिस ने क्यों किया आधी रात को पीड़ित का अंतिम संस्कार?

    जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया। पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। वाड्रा ने इसे अमानवीयता तथा गंभीर अपराध करार दिया और कहा “घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया। अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया। योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोल-बाला है।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।