हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश पुड्डुचेरी मे...

    पुड्डुचेरी में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

    Pondicherry, Bjp, Leader, Arrested, Swaminathan Report, Topnews

    पुड्डुचेरी (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुड्डुचेरी इकाई के अध्यक्ष सामीनाथन समेत सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को आज पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे राज्य विधानसभा का घेराव करने का प्रयास कर रहे थे। श्री सामीनाथन ने पहले ही घोषणा की थी कि वह पार्टी के मनोनीत सदस्य श्री शंकर एवं श्री सेल्वागणपति के साथ बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में प्रवेश करेंगे और इसी के तहत पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी कॉटन मिल्स के समीप एकत्र हुए तथा रैली की शक्ल में आगे बढ़े। रैली जब अन्ना सालई के समीप पहुंची।

    तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विचार-विमर्श किये बिना ही श्री सामीनाथन, श्री शंकर और श्री सेल्वागणपति को विधानसभा के लिए मनोनीत किया है। मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव के लक्ष्मीनारायण ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस कदम के विरोध में मद्रास उच्च न्यायालय का रूख किया था। न्यायालय की ओर से मनोनीत सदस्यों के पक्ष में निर्णय दिये जाने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष वी वैथिलीलिंगम ने इन सदस्यों को सदन में प्रवेश की अनुमति देने से इंकार कर दिया।