हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महिला के कब्ज...

    महिला के कब्जे से पोस्त बरामद

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना पुलिस ने रोही नवां में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 900 ग्राम छिलका पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी अनुसंधान में जुटी है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना की कार्यवाहक प्रभारी एसआई चुंका के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम दोपहर बाद संगरिया रोड स्थित नवां रेलवे फाटक से गांव नवां में जाने वाली सडक़ पर रोही नवां में बिजली पावर हाउस के पास पहुंची तो वहां एक महिला हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली लिए खड़ी दिखाई दी। Hanumangarh News

    पुलिस टीम को आते देखकर उक्त महिला रेलवे लाइन की तरफ जाने लगी। शक होने पर पुलिस ने महिला को रुकवाकर पूछताछ की तो उसकी पहचान सुखजीत कौर (40) पत्नी नायबसिंह उर्फ नैबा जटसिख निवासी वार्ड 7, नवां के रूप में हुई। एसआई चुंका ने सुखजीत कौर के हाथ में पकड़ी प्लाटिक की थैली को कब्जे में लेकर चैक किया तो उसमें नौ सौ ग्राम छिलका पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने पोस्त बरामद कर मौके से सुखजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई गजेन्द्र शर्मा को सौंपी। पुलिस टीम में एसआई चुंका, कांस्टेबल जयपाल सिंह, बलदेव व कप्तान सिंह शामिल रहे। Hanumangarh News

    Gold Price Today: सोना फिर उछला, इतनी बढ़ गई कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here