हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें एलिजाबेथ द्वि...

    एलिजाबेथ द्वितीय की अनदेखी तस्वीर

    लंदन (एजेंसी)। बकिंघम पैलेस की ओर से एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की पूर्व संध्या पर उनकी एक मुस्कराती हुई तस्वीर को जारी किया गया है। बीबीसी ने बताया कि महारानी की यह तस्वीर प्लेटिनम जुबली समारोह से पहले मई में फोटोग्राफर रानाल्ड मैकेचनी ने खींची थी। विंडसर कैसल में खींची गई तस्वीर में दिवंगत महारानी नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। क्वीन कंसोर्ट ने रविवार शाम को ‘अद्भुत नीली आँखों वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अविस्मरणीय मुस्कान’ को याद करते हुए एक श्रद्धांजलि अर्पित की।

    रिपोर्ट में बताया गया कि जब महारानी ने 2020 में वीई दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्र को संबोधित किया और 2012 में अपनी हीरक जयंती पर अपने भाषण के लिए ब्रोच पहना था। मैकेचनी ने रानी की तस्वीर जून में उनके 70 साल के शासनकाल के लिए राष्ट्रीय समारोह की शुरूआत के रूप में जारी किया था, जो किसी भी ब्रिटिश सम्राट का सबसे लंबा समय था।

    यह भी पढ़ें:– Queen Elizabeth II का अंतिम संस्कार आज, 8 किलो मीटर लंबी लाइन… आखिरी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

     

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दी श्रद्धाजंलि

    प्रधानमंत्री लिज ट्रस वेस्टमिंस्टर के रोमन कैथोलिक आर्कबिशप कार्डिनल विंसेंट निकोल्स सहित धार्मिक नेताओं की प्रार्थनाओं के साथ एक पाठ पढ़ेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार शाम लंदन पहुंच गयी थी। श्रीमती मुर्मू ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हॉल में दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि दी, जहां एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर रखा गया है। आज महारानी की अंतिम विदाई होगी। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाइडेन अपनी पत्नी के साथ रविवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में पहुंचे और दिवंगत महारानी के ताबूत के पास निर्धारित स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here