हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home खेल रोनाल्डो के द...

    रोनाल्डो के दम पर पुर्तगाल की उम्मीदें कायम

    Portugal, Beat, Morocco, 1-0

    पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हराया

    मॉस्को (एजेंसी)।

    दुनिया के सबसे करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैडर से किए जबरदस्त गोल के दम पर पुर्तगाल ने बुधवार को मोरक्को को ग्रुप बी मुकाबले में 1-0 से हराकर फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और नॉकआॅउट दौर में जाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। पुर्तगाल ने स्पेन से 3-3 का ड्रा खेलने के बाद मोरक्को को 1-0 से हराया और अपने अंकों की संख्या चार पहुंचा दी।

    पुर्तगाल के टूर्नामेंट में अब तक किए गए चारों गोल रोनाल्डो के खाते से आए हैं। उन्होंने स्पेन के खिलाफ तीन गोल किए थे। रोनाल्डो ने मैच के चौथे मिनट में ही हैडर से गोल कर पुर्तगाल को जो बढ़त दिलाई वह अंत तक कायम रही। ईरान के हाथों अपना पहला मैच आत्मघाती गोल के जरिए गंवाने वाली मोरक्को की टीम ने दूसरे हॉफ में बेहतर खेल दिखाया लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बराबरी का गोल नहीं मिल पाया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।