हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana Punja...

    Haryana Punjab Rain Alert: हरियाणा-पंजाब में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका

    Haryana Punjab Rain Aler
    Haryana Punjab Rain Alert: हरियाणा-पंजाब में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका

    सरसा, फतेहाबाद व कोटा में फिर गिरे ओले

    • अब उत्तर भारत में 4 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

    चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक परिवर्तनशील मौसम की चेतावनी जारी की है। उधर सोमवार दोपहर बाद हरियाणा के सिरसा में फतेहाबाद जिलों में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान दूसरे दिन भी ओले गिरे। इस दौरान सबसे अधिक ओलावृष्टि फतेहाबाद के रतिया में हुई। इससे पहले भी रविवार को सरसा के पनिहारी व फतेहाबाद के भिरड़ाना में ओलावृष्टि हो चुकी है। 31 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का दौर चलेगा। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल के लिएक भी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 31 मार्च को कश्मीर घाटी में भारी बारिश-बर्फबारी का रिस्क है। आईएमडी के अनुसार निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पश्चिम राजस्थान और पंजाब-हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से 31 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से मध्यम हल्की वर्षा के साथ गरज-बिजली और 30-50 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी। पश्चिमी राजस्थान में भी यही स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर में 3 से 5 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल, पूर्वी राजस्थान में 3-4 अप्रैल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4-5 अप्रैल को बारिश-हवाओं का दौर जारी रहेगा। Haryana Punjab Rain Alert

    438 कर्मियों की आत्महत्या, 50 हजार से अधिक इस्तीफो का जिक्र किया। इसके अलावा विधेयक पर तृणमूल कांग्रेस के नदीमुल हक, बीजू जनता, राष्ट्रीय जनता दल के संजय यादव और अन्नाद्रमुक से एम थम्बी दुरै ने अपने विचार रखे।

    यह भी पढ़ें:– 7.30 ग्राम हेरोइन व 100 ट्रामाडोल टैबलेट सहित युवक गिरफ्तार