हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home कारोबार Post Office S...

    Post Office Scheme: ये सरकारी स्कीम है कमाल, कर देगी आपको मालामाल

    Post Office Scheme
    Post Office Scheme ये सरकारी स्कीम है कमाल, कर देगी आपको मालामाल

    निवेश मात्र 5 साल, ऐश करें सालों-साल मिलेगें 70 लाख से भी ज्यादा नोट, अभी जानें क्या है स्कीम

    नई दिल्ली। Post Office Scheme: छोटी-छोटी बचत कई बार बड़ा मुनाफा कर जाती है। आज का दौर ‘छोटी बचत योजना, एक सुरक्षित निवेश योजना’ का माना जाता है। इसमें एक अच्छी राशि लगाकर 5 साल या फिर उससे ज्यादा समय में अच्छा पैसा सेव किया जा सकता है। छोटी बचत योजनाओं में NSC, PPF, SSY और SCSS जैसी योजनाएं सम्मिलित हैं। आपकी जानकारी के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इन योजनाओं में आप कितना पैसा जमा कर सकते हैं और सालों-साल आराम की जिंदगी जी सकते हैं। Post Office Scheme

    सबसे पहले बात करते हैं NSC की। यदि आप एनएससी में 5 साल के लिए पैसा जमा करते हैं जो इसकी मैच्योरिटी पर आपको 7.7 फीसदी की दर से वार्षिक ब्याज मिल सकता है। इसमें निवेश की कोई तय समय सीमा नहीं है। इसमें आप जितनी पैसा चाहें उतना जमा करा सकते हैं। आप 1 लाख रुपये लेकर 50 लाख रुपये तक भी पैसा जमा करा सकते हैं। हम आपको ये भी बताएंगे कि 5 साल में कितना पैसा मिलता है इसकी फुल कैलकुलेशन करके। Post Office Scheme

    आपकी जानकारी के लिए बता रहे हैं कि सरकार की तरफ से बचत योजना चलाई जा रही है। इसमें पैसा जमा करने पर लोगों को गारंटी के साथ में पैसा वापिस मिलता है। इसके साथ-साथ काफी सारी दूसरी फैसिलिटी भी मिलती हंै। इस योजना में पैसा जमा करने पर टैक्स बैनिफिट भी होता है। यानि कि आप एक वर्ष में 1.5 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। बता दें कि ये छूट इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत दी जाती है।

    कितना जमा करने पर कितना मिलेगा? Post Office Scheme

    यह योजना आपके लिए बड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस योजना में आप 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 5 वर्ष में 44,903 रुपये का ब्याज और कुल 1.44 लाख रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार 5 लाख रुपये जमा करने पर 5 साल में 2.24 लाख रुपये का ब्याज और कुल राशि 7.24 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं आप 10 लाख रुपये जमा करने हैं तो आपको 5 साल में ब्याज के 4.49 लाख रुपये मिलेगे और कुल 14.49 लाख रुपये मिलेंगे। Post Office Scheme

    ऐसे ही 20 लाख रुपये जमा कराने पर 8.98 लाख रुपये ब्याज और मैच्योरिटी की कुल रकम 28.98 लाख रुपये मिलेगी। आप और भी बड़ी रकम 30 लाख रुपये जमा करते हैं तो ब्याज के रूप में 13.47 लाख रुपये मिलेगे जिसमें कुल रकम 43.47 लाख रुपये की होगी। वहीं यदि आप 40 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको निवेश पर कुल 57.96 लाख रुपये का फंड मिलेगा, जिसमें ब्याज 17.96 लाख रुपये का होगा। और यदि आप 50 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर 72.45 लाख रुपये मिलते हैं जिसमें कुल ब्याज 22.45 लाख रुपये का होगा। तो आपको पूरी जानकारी दे दी गई है, अभी जाएं और पोस्ट आॅफिस की इस योजना का लाभ उठाएं। Post Office Scheme

    SMALL BUSINESS: करें आपकी सोच में इजाफा, छोटे बिजनेस, बड़ा मुनाफा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here