हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रजापति समाज...

    प्रजापति समाज ने निकाली जलाभिषेक यात्रा

    Morna News
    Morna News: प्रजापति समाज ने निकाली जलाभिषेक यात्रा

    मोरना (सच कहूँ न्यूज/अनु सैनी)। Morna News: प्रजापति युवा संगठन द्वारा तीर्थ नगरी शुक्रताल से जलाभिषेक यात्रा, शिवचौक पर किया जाएगा जलाभिषेक मुजफ्फरनगर मोरना तीर्थ नगरी शुक्रताल से प्रजापति युवा शक्ति संगठन द्वारा शुकतीर्थ से जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादात में प्रजापति समाज के लोग पैदल यात्रा कर गंगाजल लेकर प्रजापति समाज जिंदाबाद और बम-बम भोले के जय कारे लगाते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो हुए। Morna News

    कपिल प्रजापति युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि प्रजापति समाज इस यात्रा को हर साल निकालता आ रहा हैं, वही इस बार उन्होंने यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर के शासन के नेतृत्व से मांग की हैं कि मुजफ्फरनगर में किसी एक बड़े चौराहे का नामकरण महाराज दभ प्रजापति चौक के नाम से अलंकृत हो एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज का राजनीतिक कद बढ़े। Morna News

    बता दें कि इस जलाभिषेक यात्रा में अध्यक्ष, कपिल प्रजापति, प्रदेश प्रभारी दिनेश प्रजापति, उपाध्यक्ष सागर प्रजापति, आशु प्रजापति, कोषाध्यक्ष जय कुमार प्रजापति, महामंत्री इन्द्रपाल फौजी, अमित प्रजापति, सचिन प्रजापति, विनोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र प्रजापति एवं प्रजापति समाज के समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए। Morna News

    यह भी पढ़ें:– Haryana New Highways: हरियाणा के बीचों-बीच से निकलेगा ये हाईवे, 4 राज्यों का सफर होगा आसान, ये किसान…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here