हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    BJP District President: प्रमोद डेलू बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

    Hanumangarh News
    JP District President: प्रमोद डेलू बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

    पर्यवेक्षक व निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुना गया जिलाध्यक्ष

    BJP District President: हनुमानगढ़। प्रमोद डेलू भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ के नए जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। कई दिनों से चली आ रही कशमकश के बीच सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पर्यवेक्षक जितेन्द्र गोठवाल व निर्वाचन अधिकारी इंदिरा चौधरी की मौजूदगी में हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान डेलू के नाम पर मोहर लगी। प्रमोद डेलू को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। Hanumangarh News

    नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही पर्यवेक्षक व निर्वाचन अधिकारी के अलावा निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, काशीराम गोदारा, अमित सहू, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, दमयंती बेनीवाल, जुगल किशोर गौड़, गुलाब सिंवर, सुशील जोशी आदि ने बुके भेंट व फूल माला पहनाकर नए जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इससे पहले सुबह नए जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए रविवार को फार्म भरे गए थे। सोमवार को पार्टी जिला कार्यालय में पहुंचे पर्यवेक्षक जितेन्द्र गोठवाल ने फार्म भरने वाले उम्मीदवारों के साथ चर्चा की। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रमोद डेलू का नाम निकलकर सामने आया। अन्य उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। पेशे से अधिवक्ता प्रमोद डेलू संगरिया निवासी हैं।

    वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष हैं प्रमोद डेलू

    वे विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र विस्तारक व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रह चुके हैं। वे वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पर्यवेक्षक जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रक्रिया के अनुसार पहले बूथ का चुनाव हुआ। फिर मण्डल का चुनाव हुआ। इसी कड़ी में सोमवार को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ और प्रमोद डेलू को जिलाध्यक्ष चुना गया। भारतीय जनता पार्टी निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हमारे यहां दायित्व बदलता रहता है। लेकिन सबके पास एक जो महत्वपूर्ण दायित्व रहता है वह है कार्यकर्ता। हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते हैं। निश्चित तौर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने बहुत अच्छा काम किया।

    अब वे नए जिलाध्यक्ष के साथ लगकर पार्टी के काम को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। निर्वाचन अधिकारी इंदिरा चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है न कि वंश या परिवार पर आधारित। इसलिए आन्तरिक लोकतंत्र के अन्तर्गत अक्टूबर में संगठन पर्व शुरू किया गया था। सबसे पहले बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष का निर्वाचन किया। बूथ समितियों का गठन किया। तत्पश्चात मण्डल अध्यक्ष बनाए। यहां 26 में से 20 मण्डल अध्यक्षों का गठन हो चुका है। अब जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जिस सोच और विचार के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है, उसे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। Hanumangarh News

    Railway Protection Force: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने किया रक्त…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here