हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Haryana Gaurav Award: प्रताप स्कूल को किया “हरियाणा गौरव पुरस्कार” से सम्मानित

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: प्रताप स्कूल को किया हरियाणा गौरव पुरस्कार” से सम्मानित

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: शिक्षा व खेल के क्षेत्र में प्रदेश मे नाम रोशन करने वाले प्रताप स्कूल, को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा “हरियाणा के गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय, योजनाबद्ध एवं सतत प्रयासों का प्रमाण है। इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, प्राचार्या दया दहिया, डॉ. दीपिका दहिया एवं प्रशांत दहिया को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। Kharkhoda News

    यह सम्मान न केवल विद्यालय प्रबंधन, बल्कि समूचे विद्यालय परिवार—शिक्षकगण, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों—के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बना। समारोह मे मुख्यमंत्री ने कहा कि आप समाज के वे प्रकाश-स्तम्भ हैं, जो अंधकार में भी सही मार्ग दिखाते हैं। प्रतिभा, परिश्रम और सफलता को सम्मान देना समाज का नैतिक दायित्व है, क्योंकि इससे ये और अधिक फलते-फूलते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि अभिभावकों के अटूट विश्वास, प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं परिश्रम तथा प्रबंधन समिति की दूरदर्शी सोच का सामूहिक परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी ही इस उपलब्धि के सच्चे गौरव हैं। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल, नैतिक मूल्य, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता को समान महत्व दिया जाता है। आधुनिक शैक्षणिक संसाधन, अनुभवी शिक्षक, प्रशिक्षित कोच एवं सुदृढ़ खेल अवसंरचना के परिणामस्वरूप विद्यालय के विद्यार्थी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के खिलाड़ियों ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 254 एवं राष्ट्रीय स्तर पर 2029 पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद में तंबाकू मार्शल पहल की शुरुआत: तंबाकू-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम