हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रताप स्कूल ...

    प्रताप स्कूल के केशव ने बारहवीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ खरखौदा ब्लॉक में किया टॉप

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : प्रताप स्कूल के केशव ने बारहवीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ खरखौदा ब्लॉक में किया टॉप

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। CBSE Board Result: सीबीएसइ द्वारा घोषित कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम में प्रताप स्कूल ने एक बार फिर से परचम लहराया। बारहवीं कक्षा में 109 विद्यार्थियों ने मैरिट व 110 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व दसवीं कक्षा के 80 विद्यार्थियों ने मैरिट व 91 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कक्षा पास कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा बारहवीं में केशव ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करते खरखौदा ब्लॉक में टॉप किया। विद्यालय में मुस्कान ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व तनिशा ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ व अंश नागर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। Kharkhoda News

    विज्ञान संकाय में उर्वशी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करते विज्ञान संकाय में पहला, वाणिज्य संकाय में भारत ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करते वाणिज्य संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में स्नेहा ने 94.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में पहला, इशा ने 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरा, अदिति व प्रिंस ने 93.2 अंकों सहित तीसरा व गार्गी ने 92 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं में 21 विद्यार्थियों ने व कक्षा दसवीं से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। Kharkhoda News

    कक्षा बारहवीं में व्यक्तिगत विषयों में मुस्कान ने ज्योग्राफी व नेहा ने राजनीति विज्ञान में 100 में से 100 अंक, केशव ने इकोनोमिक्स में 99, सेजल ने अंग्रेजी में 98, उर्वशी ने कैमिस्ट्री, तनिशा ने हिन्दी, सेजल, कोमल, वंदना व सवि ने फिजिकल एजुकेशन में 97, आर्यन व यशवीर ने कॉमर्स में 96, कोमल व हर्षित ने एकाउंटैंसी में 95, नैंसी व रिंकी ने बायोलॉजी में 95, परीक्षा ने इतिहास, उर्वशी, यश गौतम व केशव ने मैथ में 95, आशीष ने योगा में 95, यश गौतम ने फिजिक्स में 94 व प्रियंका ने साइक्लोजी में 94 अंक, कक्षा दसवीं से स्नेहा व गार्गी ने मैथ में 100 में से 100, प्रिंस ने आइटी में 97, अदिति व केशव ने अंग्रेजी व इशा ने साईंस में 95, स्नेहा व गार्गी ने हिन्दी में 94 व अदिति ने सामाजिक अध्ययन में 92 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। Kharkhoda News

    प्रात:कालीन प्रार्थना-सभा में सभी मैरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह‌्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मिठाइयाँ बाँटकर खुशी मनाई गई। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, कठोर परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता के लिए प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षकवृंद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे बच्चों को समर्पित होकर निरंतर परिश्रम करने के लिए उत्साहित किया। इसी के परिणामस्वरूप हमारे बच्चे इस सफलता को प्राप्त करने में सफल हुए। Kharkhoda News

    इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया व एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी तथा इसी प्रकार से लगन और मेहनत करते हुए भविष्य में अपने जीवन की उच्चतम सफलताओं को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा व खेलों का अद्भुत संगम है। विद्यालय में 24 प्रकार के खेलों का एनआइएस क्वालीफाइड प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास करवाया जाता है। यहाँ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 226 पदक व राष्ट्रीय स्तर पर1805 पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा और खेलों में नए आयाम स्थापित करते देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:–  Income Tax Filing Avoid Mistakes: यदि आप भी भरते हैं इनकम टैक्स तो ना करें ये गलतियाँ!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here