हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रताप स्कूल ...

    प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने स्टेट वुशु में जीते 8 पदक

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने स्टेट वुशु में जीते 8 पदक

    खरखौदा (सच कहूँ//हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने स्टेट वुशु चैम्पियनशिप 2025 में 8 पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 6 से 8 जून तक अंबाला में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में वैभव (75 किग्रा) व धीरज (85 किग्रा) ने स्वर्ण पदक, दीपक (56 किग्रा), दीपांशु (90 किग्रा) व इशा (56 किग्रा) ने रजत पदक तथा वंश (60 किग्रा), आशीष (65 किग्रा) व ज्योति (45 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किए। Kharkhoda News

    खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, विद्यालय के संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा वुशु कोच विनोद गुलिया ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता छात्र अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

    एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शैक्षणिक व खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कोच विनोद गुलिया ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Hong Kong: हांगकांग में भारतीय नेटबॉल टीम ने जीता रजत पदक, हरियाणा की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन