हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुराश चैम्पिय...

    कुराश चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते

    Kharkhoda News
    जिला स्तरीय सब जूनियर कुराश चैम्पियनशिप जो कि 24 जुलाई 2023 को सोनीपत में आयोजित हुई।

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिला स्तरीय सब जूनियर कुराश चैम्पियनशिप जो कि 24 जुलाई 2023 को सोनीपत में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा (Kharkhoda) के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीतकर खरखौदा ब्लॉक व प्रताप स्कूल खरखौदा का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में अभिनव प्लस 60 किग्रा, मयंक 60, प्रिंस दहिया, 50, खुशहाल राठी 35 व मयंक पंवार 40 ने स्वर्ण पदक, आर्य 30, गौरव 40 व प्रिया राठी 44 ने रजत पदक तथा शिवम दहिया 50, सागर 40 व वंश 25 ने कांस्य पदक प्राप्त किया। Kharkhoda News

    पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय प्रागंण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया, कुराश कोच मोहित पंवार व जूडो कोच रोहित ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कोच मोहित पंवार ने बताया कि उपरोक्त चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 30 जुलाई 2023 को रोहतक में आयोजित होने वाली स्टेट लेवल कुराश चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। स्टेट चैम्पियनशिप में भी इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है। Kharkhoda News

    द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जूडो का खेलो इंडिया सैंटर बनाया है जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट, खेल उपकरणों के साथ-साथ योग्य प्रशिक्षक भी उपलब्ध करवाए जाते हैं जिनकी देख-देख में खिलाड़ी कडी मेहनत कर पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रताप विद्यालय में मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं, कुशल प्रशिक्षण व अपने माता-पिता को दिया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– पांच उच्च न्यायालयों में 15 स्थायी न्यायाधीश नियुक्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here