हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Paris Paralym...

    Paris Paralympics 2024: प्रवीण कुमार ने रचा नया एशियाई रिकॉर्ड! भारत को दिलाया छठा स्वर्ण पदक

    Praveen Kumar
    Paris Paralympics 2024: प्रवीण कुमार ने रचा नया एशियाई रिकॉर्ड! भारत को दिलाया छठा स्वर्ण पदक

    Paris Paralympics 2024: पेरिस (फ्रांस)। टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता भारत के प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने शुक्रवार को यहां पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए प्रवीण (21 साल) ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया। Praveen Kumar

    अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया। टी64 में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनके एक पैर के निचले हिस्से में मामूली रुप से मूवमेंट कम होता है या घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते। Praveen Kumar

    प्रवीण कुमार के सहारे भारत पदक तालिका में 14वें नंबर पर पहुंच गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह भारत का पैरालंपिक में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते थे। Praveen Kumar

    …इसलिए सेना को कहा-युद्ध के लिए तैयार रहे: राजनाथ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here