हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश नहीं रहे महाभ...

    नहीं रहे महाभारत के ‘भीम’

    Praveen Kumar Sobti

    अभिनेता प्रवीण कुमार का 74 साल की उम्र में निधन

    • खेलों में भी मनवाया था लोहा

    नई दिल्ली। बी.आर. चोपड़ा के पौराणिक शो ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभा कर मशहूर हुए अभिनेता प्रवीण कुमार का हृदयाघात के चलते निधन हो गया। उन्होंने 74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। प्रवीण कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। अभिनय के साथ-साथ प्रवीण कुमार खेलों में भी खूब सक्रिय रहते थे। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। तबीयत नासाज रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल कर रही थी।

    ‘महाभारत’ में उनके साथ काम करने वाले गजेंद्र चौहान ने प्रवीण कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह ही एक और दु:खद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चला गया। विश्वास नहीं हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।’ पंजाब के रहने वाले प्रवीण कुमार अपनी लंबी चौड़ी कदकाठी को लेकर खूब मशहूर हुए थे। उनकी लंबाई 6 फिट थी। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार खेल की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुके थे।

    खेल करियर

    अभिनय क्षेत्र में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। इतना ही नहीं प्रवीण कुमार दो बार ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन के कारण प्रवीण कुमार को सेना में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली गई थी और इसके जरिए भी उन्होंने देश की सेवा की थी। हालांकि सरकार द्वारा खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं न मिलने का उन्हें ताउम्र मलाल रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here