हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली-NCR मे...

    दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून की दस्तक

    e-Monsoon, Knock, Delhi-NCR

    झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत PRE-MONSOON, KNOCK , DELHI-NCR

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर वालों को जिस बारिश का इंतजार था, आखिरकार वह बारिश बुधवार सुबह हो ही गई।  दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश से बढ़ते तापमान से राहत मिल सकती है।  इस बारिश को प्री-मॉनसून (PRE-MONSOON) की दस्तक की तरह बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके आसार जता दिए थे कि 27-28 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। सुबह-सुबह लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए नज़र आए। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जमकर बारिश हो सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।

    कैसा रहेगा मॉनसून? PRE-MONSOON, KNOCK , DELHI-NCR

    जून के पहले दो सप्ताहों तक मॉनसूनी बारिश 19 फीसदी अतिरिक्त हो चुकी थी, लेकिन 13 जून के बाद 19 जून तक इसमें चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मॉनसून मंद होने के बावजूद पश्चिमी समुद्र तटों और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। आईएमडी के अनुसार, भारत में पिछले साल से अच्छा मॉनसून रहने की उम्मीद है।  पिछले साल जून से सितंबर तक 96 से 104 प्रतिशत की सामान्य बारिश होने की उम्मीद की गई थी।

    2017 में देश में 97 फीसदी हुई थी बारिश  PRE-MONSOON, KNOCK , DELHI-NCR

    2017 में देश में 97 फीसदी बारिश हुई थी, जो सामान्य मानी जाती है।  इससे पहले आईएमडी ने भारत में 2018 में 97 फीसदी बारिश होने का अनुमान लगाया था, जिसमें चार फीसदी की कमी या बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई थी। आईएमडी ने कहा कि क्षेत्रवार बारिश के अनुमान की बात करें तो पश्चिमोत्तर भारत में एलपीए का 100 फीसदी, मध्य भारत में 99 फीसदी, दक्षिणी प्रायद्वीप में 95 फीसदी और पूर्वोत्तर भारत में 93 फीसदी बारिश होने का अनुमान है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।