हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Saint Dr MSG Insan: मनमते लोगों का संग न करें

    Saint Dr MSG Insan
    Saint Dr MSG Insan

    Anmol Vachan: सरसा। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि मालिक से प्यार लगाना आसान है लेकिन ओड़ निभाना बड़ा मुश्किल है। प्रत्येक इन्सान मालिक से प्यार करने के लिए कह तो देता है लेकिन जब आखिर तक ओड़ निभानी होती है तो मन और मनमते लोगों का टोला उस इन्सान को मालिक से ओड़ नहीं निभाने देते। वह उसकी राह में रुकावटें व परेशानियां खड़ी कर देते हैं। इन्सान पर मन इतना हावी हो जाता है कि वह सतगुरु, मौला जिसके लिए वो अपनी जान कुर्बान कर सकता है व जिसके लिए वह यह सोचता है कि सारी दुनिया एक तरफ और मेरा मालिक एक तरफ मनमते लोगों व मन की बातों में आकर वह एक पल में उससे मन मोड़ लेता है। Saint Dr MSG Insan

    पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि मन बड़ी जालिम ताकत है और उसको मनमते लोग हवा देने के लिए तैयार बैठे हैं। जैसा कि देखा है और किया करते थे कि खेतों में आमतौर पर पड़ी लकड़ियों को जलाते व कई बार जो लकड़ी गीली होती वह जलने में काफी समय लेती। उसको जलाने के लिए मुंह से फूंक मारते और वह लकड़ी सुलगती रहती। बार-बार फूंक मारने से कई बार आंखों में धुआं भी चला जाता लेकिन अंत में हारकर वो जल पड़ती थी। इसी तरह पहले तो इंसान को उसका मन हवा देता है लेकिन वह सुमिरन व भक्ति करता है जिस कारण सतगुरु का प्यार उसको यह करने से रोकता है। फिर मतमते लोग आ जाते हैं जिनका खुद का कोई ईमान व कोई आधार नहीं होता।

    मन ने भ्रम में डाला हुआ है

    वो तो केवल बिन पैंदे के लौटे होते हैं। वो न किसी के परोपकार को मानते हैं और न ही मालिक का अहसान मानते हैं। तो वो भी उस इन्सान के कान भरना (फूंक मारना) शुरू कर देते हैं। इसलिए उस इन्सान को जो आग पहले से ही लगी होती है, उसके मन ने उसको पहले से ही भ्रम में डाला हुआ है, धीरे-धीरे उसके मन की आग को और भी बढ़ा देता है और एक दिन जीव उससे जल उठता है। फिर वह सारी जिंदगी उस आग में जलता रहता है।

    पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि इस जालिम मन से लड़ो। मालिक का प्यार पाना आसान है लेकिन उससे ओड़ निभाना काफी मुश्किल है क्योंकि ओड़ निभाने में काफी समय होता है। इन्सान का पता नहीं कब वह इस संसार से चला जाए लेकिन वह जब तक इस नश्वर संसार को त्यागकर नहीं जाता तब तक मतमते लोग उस इन्सान को टोकते रहते हैं। फिर भी जो लोग उस मालिक का दर पकड़े हुए हैं और उस मालिक के प्यार में चलते रहते हैं, वो खुद और उनके मां-बाप धन्य होते हैं व उनकी कुलें भी धन्य हो जाती हैं क्योंकि मां-बाप के संस्कार ही बताते हैं कि आपके अंदर कैसी आदतें हैं। Saint Dr MSG Insan

    Eye Donation: आंखों को उजियारा देने में भिवानी ब्लॉक ने निभाई अहम भूमिका

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here