हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Road Accident: निजी बस ने गर्भवती महिला को कुचला, मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत
    • पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी प्रियंका
    • झज्जर-घौड़ चौक पर एसबीआई बैंक के सामने हुआ हादसा

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर में एक गर्भवती महिला की (Road Accident) निजी बस के नीचे कुचले जाने मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मृतका प्रियंका अपने पति लोकेश के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके से अपनी ससुराल गाँव ढांसा लौट रही थी। महिला का पति लोकेश दिल्ली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर है और वह अपनी पत्नी को बाइक पर मायके मिलवाने के लिए लाया था।

    पुलिस की मानें तो जब तक लोकेश बाइक से अपने गांव ढांसा जा रहा था तो उसी दौरान ही यहां धौड़ चौक के पास एसबीआई बैंक के सामने तेज गति से आई एक निजी बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि बस का पिछला टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसकी वजह से कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतका के पति लोकेश को भी चोट आई है। उसे उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here