हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बुजुर्ग प्रेम...

    बुजुर्ग प्रेम ने जीता दौड़ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

    Kharkhoda News
    बुजुर्ग प्रेम ने जीता दौड़ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। उपमंडल के थाना कला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर (Prachin Shiv Mandir) में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बुजुर्ग प्रेम ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया व ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष राजवीर दहिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि खेल खेलने के लिए किसी व्यक्ति की उम्र सीमित नहीं होती है। प्रत्येक व्यक्ति खेलों में भाग ले सकता है चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो आज हमारे इन बुजुर्गों का जज्बा देखकर इससे साबित होता है कि खेलों में उम्र मायने नहीं रखती। Kharkhoda News

    प्रतियोगिता में बुजुर्गों की 200 मीटर दौड़ में प्रेम ने प्रथम, नंदराम द्वितीय व रामधन तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कौशल्या प्रथम, सुमित्रा दूसरे व निर्मला तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 1600 मीटर लड़कों की दौड़ में मनोज जटोला प्रथम, कृष्णा मातन दूसरे व विशाल सोनीपत तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर रोहित राठौर, समाजसेवी गजे सिंह, मनजीत भोला, शमशेर फौजी गरीब कल्याण संस्था, नवीन दहिया, नवीन खांडा, सुधीर, पच धर्मेंद्र, जय सिंह दहिया, समाजसेवी बिजेंदर, नवीन, राम, चारण सिंह आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– मोटरसाईकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here