नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उनके खिलाफ छापे मारने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस नेता ने यह जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि ईडी के एक अधिकारी ने उन्हें बताया है कि उनके खिलाफ छापे की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि संसद में बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार विपक्ष और देश के खिलाफ ‘चक्रव्यूह’ बना रही है और शायद मोदी सरकार को उनका यह बयान पसंद नहीं आया इसीलिए उनके खिलाफ इस तरह की योजना बनाई जा रही है। गांधी ने एक्स पर कहा, ‘जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरे पास। इस बीच कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव देकर सरकार से ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर चर्चा करने की मांग की है।
ताजा खबर
स्वास्थ्य मंत्री बने फरिश्ता, हादसे में घायल पुलिसकर्मी को दी फर्स्ट एड
सरकारी माता कौशल्या अस्पत...
राकेश टिकैत उड़ीसा में गिरफ्तार, भाकियू का कैराना कोतवाली में धरना शुरू
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
गैंगस्टर में वांछित 10-10 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Kairana Chori News: ग्रामीण के घर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
England: इंग्लैंड के सेवादारों ने लंदन में चलाया स्वच्छता अभियान
लंदन (सच कहूँ न्यूज)। Cle...
गगनदीप कौर पायलट बनकर गांव किला भरीआं लौटी, ग्रामीणों ने किया स्वागत
पिता बोले- गगन ने मेरा सि...
जिला जज व डीएम ने किया कारागार का निरीक्षण, परखी व्यवस्था
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















