हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अफगानिस्तान म...

    अफगानिस्तान में सरकार गठन की तैयारी पूरी : तालिबान

    Taliban US Weapons

    काबुल (एजेंसी)। तालिबान ने कहा कि अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन की घोषणा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला मुत्ताकी ने यह जानकारी दी। उसने ट्विटर पर लिखा, ‘इस्लामी सरकार की घोषणा की तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही सरकार गठन की घोषणा की जायेगी।’ इससे पहले, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा था कि कुछ तकनीकी मुद्दों को छोड़कर अफगानिस्तान में सरकार के गठन पर निर्णय लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

    कतर-अमेरिका ने अफगानिस्तान पर किया मंथन

    कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी ने अफगानिस्तान पर आतंकवादी संगठन तालिबान के कब्जे के बाद उत्पन्न स्थितियों और वहा सुरक्षा मजबूत करने पर यहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड आॅस्टिन के साथ बातचीत की। अमीर के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।