हमसे जुड़े

Follow us

9.9 C
Chandigarh
Thursday, January 29, 2026
More
    Home देश गोवा अग्निकां...

    गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया, अनुग्रह राशि देने का ऐलान

    New Delhi
    New Delhi गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया, अनुग्रह राशि देने का ऐलान

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के अरपोरा में हुए भयावह अग्निकांड पर रविवार को गहरा दुख और शोक प्रकट किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उत्तरी गोवा जिÞले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। इसमें कई कीमती जानें चली गईं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।” प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताते हुए घायल लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना की।

    प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्थिति के बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बात की है। केंद्र सरकार इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा,”गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हों। स्थिति के बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है।” प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर लिखा,”गोवा के अरपोरा में हुई घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”