हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राष्ट्रपति ने...

    राष्ट्रपति ने प्रदान किये नारी शक्ति पुरस्कार 2019

    Women Empowerment

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s day) के अवसर पर रविवार को महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) और समाज में असाधारण तथा उल्लेखनीय योगदान करने वाली 15 महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2019’ से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    भगीरथी अम्मा वृद्धावस्था के कारण पुरस्कार ग्रहण करने नहीं आ सकी

    सम्मान पाने वाली महिलाओं (Women Empowerment) में आंध्रप्रदेश में श्रीकाकुलम की पदाला भूदेवी , बिहार में मुंगेर की बीना देवी , जम्मू कश्मीर में श्रीनगर की आरिफा जान , झारखंड में सरायकेला खारस्वान राजनगर की चामी मुर्मू , लद्दाख में लेह की निलजा वांगमो , महाराष्ट्र में पुणे की रश्मि उर्धवारेश , पंजाब में पटियाला की सरदारनी मानकौर , उत्तरप्रदेश में कानपुर की कलावती देवी , उत्तराखंड में देहरादून की ताशी एवं नुंगशी मलिक , पश्चिम बंगाल में कोलकाता की कौशिकी चक्रवर्ती , केरल में अलपुझा कोल्लम की भगीरथी अम्मा कार्थयायिनी तथा भारतीय वायु सेना में मध्यप्रदेश, रीवा की अवनि चतुवेर्दी, बिहार दरभंगा की भावना कंठ एवं उत्तरप्रदेश, आगरा की मोहना सिंह को नारी शक्ति पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया।

    केरल में अलपुझा कोल्लम की भगीरथी अम्मा वृद्धावस्था के कारण पुरस्कार ग्रहण करने राष्ट्रपति भवन नहीं आ सकी। वर्ष 2019 के नारी शक्ति पुरस्कार कृषि, खेल, हस्तशिल्प, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण, सशस्त्र सेनायें तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान किये गये हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।