हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी पिज्जा बनाने ...

    पिज्जा बनाने वाली आंटी अनीता को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-14 में अपनी पिज्जा स्टॉल के साथ अनीता सिंह व राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण पत्र दिखातीं अनीता सिंह।

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: जीवन की कठिनाइयों के बीच खुद को निखारकर समाज में एक बेहतर मुकाम पर पहुंची अनीता सिंह ने ना केवल खुद के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी, बल्कि समाज में गरीब, जरूरतमंद महिलाओं के लिए वे हर समय खड़ी नजर आती हैं। अपने जज्बे से महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अनीता सिंह प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। अब वे देश की राष्ट्रपति से सम्मानित होने जा रही हैं। आगामी 14 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए देश की राष्ट्रपति व भारत सरकार का आभार जताया है जो उन्हें इस सम्मान के लायक समझा।

    अपने जीवन के झरोखे में झांकते हुए अनीता सिंह बताती हैं कि वे वर्तमान में सेक्टर-14 में पिज्जा की एक दुकान चलाती हैं। साल 2014 से वे यह काम कर रही हैं। इससे पहले वे अपना बूटिक चलाती थी। किसी कारणवश उनका वह काम बंद हो गया था। नूंह जिला के उजीना की रहने वाली अनीता सिंह बताती हैं कि उनकी शादी वर्ष 1996 में हुई थी। मगर शादी चल नहीं पाई। वर्ष 2010 में वे पति से अलग हो गईं। सिंगल लेडी होने के नाते उन्होंने अपने जीवन को चलाने के लिए ऐसा काम करने का मन बनाया, जो समाज में उन्हें पहचान दे। वे नगर निगम गुरुग्राम पंजीकृत पिज्जा वेंडर हैं।

    मुस्लिम दंपत्ति की बेटी ले रखी है गोद | Gurugram News

    वर्ष 1984 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट अनीता सिंह समाज के लिए एक नहीं, बल्कि कई तरह से उदाहरण हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने बच्चा गोद लेने की सोची। उनके पिता ने भी उनका साथ दिया। उनके बूटिक पर मुस्लिम लडका, लडकी काम करते थे, जिनकी उन्होंने शादी करवाई। उनकी शादी के बाद अनीता सिंह ने कहा कि अगर उन्हें बेटी होती है तो वे गोद ले लेंगी। ऐसा ही हुआ। वर्ष 2004 में उन्हें बेटी हुई और उन्होंने गोद ले ली। बेटी का धर्म नहीं बदला, बल्कि उन्हें माता-पिता का असली नाम ही दिया। बेटी की परवरिश खुद की है। बेटी को अच्छी शिक्षा दी। आज उनकी गोद ली हुई बेटी 22 साल की हो चुकी है और इग्नू से बीबीए कर रही है।

    महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं

    अनीता सिंह बताती हैं कि वे सच के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं। सच के लिए लड़ती हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए कहीं भी जाने को तैयार रहती हैं। आज भले ही उनकी उम्र 62 साल की हो, लेकिन हिम्मत बहुत है। स्ट्रीट वेंडर्स के हकों के लिए लड़ती रहती हैं। दिनभर अपने घर से काम करती हैं। शाम को 4 बजे से रात 11 बजे तक सेक्टर-14 मार्केट में पिज्ंजा बनाती हैं। उन्होंने जीवन में किसी का सहारा नहीं मांगा, बल्कि अपने बुलंद हौंसलों से खुद को समाज में स्थापित किया है। श्याम स्ट्रीट वेंडर नाम से उन्होंने गुरुग्राम में एसोसिएशन बना रखी है। वे हां स्ट्रीट वेंडर्स की प्रेजीडेंट हैं। साथ ही आॅल इंडिया वेंडर एसोसिएशन नासवी की बोर्ड मेंबर भी हैं। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Up Expressway News: उत्तर प्रदेश में बनेगा नया 520 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, 3 जिलों की जमीन की जाए…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here