कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आगामी 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच कराये जायेंगे। देश के चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनाव आयोग की निहित शक्तियों के आधार पर राष्ट्रपति चुनाव कराया जायेगा। आयोग ने कहा कि वह श्रीलंका के संविधान और राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम के प्रावधानों के संदर्भ में निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर राष्ट्रपति चुनाव कराने के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे पहले श्रीलंकाई मीडिया एडा डेराना ने अपनी रिपोर्ट में आयोग 17 जुलाई के बाद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिये उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार करेगा। श्रीलंका के संविधान के मुताबिक देश में राष्ट्रपति चुनाव इस साल नवंबर से पहले कराया जाना अपरिहार्य है। राष्ट्रपति को पाँच वर्ष और अधिकतम दो कार्यकाल के लिए चुना जाता है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 2019 में पिछला चुनाव जीता था, लेकिन विरोध के बीच जुलाई 2022 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और रानिल विक्रमसिंघे ने उनकी जगह ली थी।
ताजा खबर
PNG Gas News: अगर कोई व्यक्ति पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसकी एलपीजी आपूर्ति तीन महीने के भीतर रोक दी जाएगी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)...
पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने व चोरी समेत तीन मामलों में 13 को कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
बंधक बनाने के प्रकरण में छठा आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना
दो माह पूर्व कस्बा निवासी...
यूपीआई फ्रॉड मामले में आरोपी काबू, महिला के खाते से 1.87 लाख की ठगी
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)।...
Kairana Bike Chori: हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
मोहम्मद बिलाल समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा के जिला सचिव मनोनीत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
कैराना में ठेंगे पर श्रम कानून, साप्ताहिक बंदी में भी खुल रही दुकानें
श्रमिक हितों की धज्जियां ...
Suspended: सीवर सफाई नियमों की अनदेखी के चलते गुरुग्राम नगर निगम का जेई निलंबित
जेई की ओर से सफाई प्रोटोक...















