हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री ने चेतन चौहान के निधन पर जताया दुख

    Prime Minister expressed grief over the death of Chetan Chauhan
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना जताई। कोरोना पॉजिटिव चौहान का आज 73 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज श्री चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा ,” चेतन चौहान जी क्रिकेट के खेल में खुद की अलग बनाई और बाद में मेहनती राजनेता की भूमिका निभाई। उन्होंने जन सेवा के क्षेत्र में और उत्तरप्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से बहुत व्यथित हूं। मेरी उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना है। ओम शांति।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।