हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री संग्रहालय आजाद भारत के इतिहास, भावी भारत की प्रेरणा को समेटे हुए है : पीएम

    Prime Minister Museum

    मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय को लोकार्पित करते हुए आज कहा कि देश के हर प्रधानमंत्री ने संविधान सम्मत लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान दिया है और उनका कृतित्व आजाद भारत का इतिहास और भावी भारत की प्रेरणा है। मोदी यहां तीन मूर्ति भवन में पूर्ववर्ती नेहरू स्मारक एवं संग्रहालय में नये प्रधानमंत्री संग्रहालय के लोकार्पण के मौके पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे तथा पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एम जे अकबर उपस्थित थे।

    संविधान निमार्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा, ‘बाबा साहेब जिस संविधान के मुख्य शिल्पकार रहे, उस संविधान ने हमें संसदीय प्रणाली का आधार दिया। इस संसदीय प्रणाली का प्रमुख दायित्व देश के प्रधानमंत्री का पद रहा है। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे, प्रधानमंत्री संग्रहालय, देश को समर्पित करने का अवसर मिला है।

    भावी पीढ़ी सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानेगी तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी

    उन्होंने कहा कि जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब ये संग्रहालय, एक भव्य प्रेरणा बनकर आया है। इन 75 वर्षों में देश ने अनेक गौरवमय पल देखे हैं। इतिहास के झरोखे में इन पलों का जो महत्व है, वो अतुलनीय है। देश आज जिस ऊंचाई पर है, वहां तक उसे पहुंचाने में स्वतंत्र भारत के बाद बनी प्रत्येक सरकार का योगदान है। आज यह संग्रहालय भी प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब बन गया है। मोदी ने कहा कि देश के हर प्रधानमंत्री ने अपने समय की अलग-अलग चुनौतियों को पार करते हुए देश को आगे ले जाने की कोशिश की है।

    सबके व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व के अलग-अलग आयाम रहे हैं। देश के हर प्रधानमंत्री ने संविधान सम्मत लोकतंत्र के लक्ष्यों की पूर्ति में भरसक योगदान दिया है। उन्हें स्मरण करना स्वतंत्र भारत की यात्रा को जानना है। यहां आने वाले लोग देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की योगदान से रूबरू होंगे, उनकी पृष्ठभूमि, उनके संघर्ष एवं सृजन को जानेंगे। देश की जनता, विशेषकर युवा वर्ग, भावी पीढ़ी सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानेगी तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here