हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश हरियाणा: मोदी...

    हरियाणा: मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया

    Prime Minister Narendra Modi addressed rally in Haryana's Fatehabad

    प्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद में फिर बोर्फोस सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

    कहा- कौड़ियों के दाम पर जमीन लेने वाले कोर्ट और ईडी के दफ्तर में चप्पल घिस रहे

    मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली के रामलीला मैदान में भी सभा करेंगे

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के फतेहाबाद में रैली को संबोधित किया। उन्होंने बोफोर्स रक्षा सौदे में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर लगे भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर से उठाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस न्याय की बात करती है, लेकिन पार्टी दलित वर्ग से आने वाले अपने अध्यक्ष को भी न्याय नहीं दिला पाई। 1984 में कांग्रेस परिवार और दरबारियों के इशारे पर मासूमों को मारा गया। भाजपा सरकार आने के बाद दोषियों को फांसी और उम्रकैद मिलना शुरू हुई। सिख दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उसे किसी की भावना की चिंता नहीं।

    मोदी ने कहा, ”एक तरफ किसानों के हितों के लिए जहां हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने झूठ और धोखे की नीति अपना रखी है। कर्जमाफी के नाम पर उसने राजस्थान में, मध्यप्रदेश में किसानों को कैसे छला है, अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आपने जो नई सरकार दिल्ली में बनाई उसने सैनिकों की भुजाओं में नई ताकत दी। अब हमारे सपूत पाकिस्तान में आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। जो आतंकी कभी हमें डराते थे वे आज दुबककर बैठे हुए हैं। साथियों तमाम आतंकी हमलों का गुनहगार अब ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हो चुका है।”

    कांग्रेस की नीतियों से कभी वॉर मेमोरियल नहीं बनता

    प्रधानमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस ने आपसे वादा किया था कि वह वन रैंक वन पेंशन लागू करेगी। ये वादा करते-करते उसने चार दशक निकाल दिए। जब आपने दबाव बनाया तो 2013-14 में चुनाव के पहले सिर्फ 500 करोड़ रखकर, कांग्रेस ने झूठ बोला कि वन रैंक वन पेंशन लागू कर दी। देश की रक्षा करने वालों से झूठ बोलने, उन्हें सम्मान न देने की कांग्रेस की नीति की वजह से दिल्ली में कभी वॉर मेमोरियल तक नहीं बना। वीरों के परिवार कहते रहे कि जिन्होंने देश के लिए जान दी उनके लिए कोई वॉर मेमोरियल नहीं है। अपने परिवार के लिए तो हर कोई मेमोरियल बनाता है।”

    नाम लिए बगैर रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना

    मोदी ने कहा, ”हरियाणा और दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कैसे कौड़ियों के दाम पर किसानों की जमीन ली गई। आप सभी के आशीर्वाद से किसानों को लूटने वालों को चौकीदार कोर्ट तक ले गया। अब वो जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। ईडी के दफ्तर में जूते घिस रहे हैं। पहले वे मानते थे कि वह शहंशाह हैं। देश को जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। 5 साल और दीजिए वह सभी जेल के अंदर होंगे।”

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।