हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को करेंगे देश में 5G सेवा का शुभारंभ

    5G Spectrum

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अक्टूबर को देश के पांचवी पीढ़ी की दूरसंचार सेवा 5G को लाँच करेंगे। राजधानी के प्रगति मैदान में एक अक्टूबर से चार अक्टूबर तक चलने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के उद्घाटन के अवसर पर मोदी इस सेवा को शुरू करने वाले हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन दूरसंचार मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री उस दिन देश में 5G इंटरनेट सेवा की शुरूआत कर सकते हैं। आईएमसी के उद्घाटन के अवसर पर संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग और टेलीकॉम सेवायें देने वाली कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई मिलकर करता है। इस वर्ष आईएमसी का छठवां संस्करण है।

    Central Employees

    क्या है मामला

    उल्लेखनीय है कि गत एम अगस्त को संपन्न हुयी 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में कंपनियों ने 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के स्पेक्ट्रम खरीदे थे। कंपनियों ने 150173 करोड़ रुपये में 51236 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदे थे। इसमें चार कंपनियों ने विशेषकर भाग लिया और इन चारों ने कुल मिलाकर 150173 करोड़ रुपये के 51236 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदे हैं। ये कंपनियां कर वर्ष 13365 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। स्पेक्ट्रम खरीदने वालों में अदाणी डेटा नेटवर्क, भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया सेलुलर शामिल है।

    रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 88078 करोड़ रुपये में 24740 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम लिया है। भारती एयरटेल ने 48088 करोड़ में लिये 19867 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम, वोडाफोन आइडिया सेलुलर ने 18799 करोड़ रुपये में 6228 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम और अदाणी डेटा नेटवर्क ने 212 करोड़ रुपये में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम लिया है। इसके तत्काल बाद कंपनियों ने 5 जी सेवा शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी और इसके लिए उपकरण आदि लगाने की शुरूआत कर दी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here