हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम का ...

    गुरुग्राम का छोरा प्रिंस उज्बेकिस्तान से जूडो में जीतकर लाया दो मेडल

    Gurugram News
    Gurugram News : गुरुग्राम का छोरा प्रिंस उज्बेकिस्तान से जूडो में जीतकर लाया दो मेडल

    प्रिंस ने 75 किलो भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

    • ग्राउंड फाइट व क्लोज कॉन्टेक्ट प्रतियोगिता में जीते में ब्रॉन्ज मेडल | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: शहर के उभरते जूडो खिलाड़ी प्रिंस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने देश, प्रदेश और शहर का नाम रोशन किया है। उज़्बेकिस्तान के शहर बुखारा में हुई कॉम्बैट जू जूतसु एशियन चैंपियनशिप में प्रिंस ने 75 किलो भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गुरुग्राम की आर.आर. स्पोट्र्स एकेडमी के जूडो खिलाड़ी प्रिंस ने इस चैंपियनशिप में ग्राउंड फाइट में ब्रॉन्ज मेडल, क्लोज कॉन्टेक्ट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। Gurugram News

    चैंपियनशिप से मेडल जीतकर स्वदेश लौटे प्रिंस का एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. आर. एस. यादव व रेनू तथा साथी खिलाडिय़ों, परिवारजन ने प्रिंस का फूलों व नोटों की मालाओं से स्वागत, सम्मान किया। प्रिंस की इस उपलब्धि पर साथी खिलाडिय़ों ने कहा कि यह सभी खिलाडिय़ों के लिए पे्ररणा, ऊर्जा का काम करेगी। पदक विजेता प्रिंस ने बताया कि उज़्बेकिस्तान के शहर बुखारा में 13 से 16 जून तक हुई इस चैंपियनशिप में मुकाबले बहुत ही कठिन थे। उनकी मेहनत और तकनीक खेल में काम आई। जो भी तकनीक उन्हें कोच ने सिखायी थी, उनका इस्तेमाल अपने खेल में किया। इस तरह से मेडल जीतने में कामयाबी मिली। Gurugram News

    एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. आर.एस. यादव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत से 16 खिलाड़ी गए थे, जिसमें से हरियाणा से 8 खिलाड़ी थे। इन 8 खिलाडिय़ों में एक गुरुग्राम से व बाकी अन्य जिलों से थे। प्रिंस ने अपने भार वर्ग में उम्दा खेल दिखाया। देश के लिए उन्होंने विदेशी धरती से दो मेडल जीते हैं। इससे सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंस पहले राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल जीत चुका है। एकेडमी को प्रिंस पर गर्व है। इस अवसर पर हैप्पी मॉडल सीनियर सेंकेडरी स्कूल के निदेशक गौरव अरोड़ा ने प्रिंस को इस उपलब्धि की शुभकामनाएं दीं। स्कूल के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रिंस एकेडमी खेलों में आगे बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को भी सेल्फ डिफेंस सिखाता है। हम प्रिंस के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– रिलायंस की छलांग से बाजार को लगे पंख: सेंसेक्स-निफ्टी नये शिखर पर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here