हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा जेल मे...

    बठिंडा जेल में आपस में भिड़े हवालाती

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल (Bathinda) में किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद 4-5 कैदियों में झड़प हो गई। झड़प में एक अंडर ट्रायल कैदी को चोटें लगी हैं। जिसको बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी एमएलआर काटने के बाद संबंधित थाने को सूचना भेज दी गई है।

    जिसके आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि रात के समय बैरक में बंद इन कैदियों-हवालातियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक अंडर ट्रायल कैदी को चोटें लगी हैं। जिसके उपचार के लिए वो अस्पताल लेकर आए हैं। झगड़े का कारण जेल अधिकारी ही बता सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here