हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव:...

    लोकसभा चुनाव: आज अम्बाला, हिसार में जनसभा और रोहतक में राेड शो करेंगी प्रियंका

    Priyanka Gandhi, Election, Campaign, Haryana

    9 को सिरसा आएंगे सन्नी देओल

    पानीपत (सच कहूँ)। हरियाणा में 10 का दम दिखाने के लिए सभी पार्टियों ने ताकत झाेंक दी है। भाजपा ने फिर से रणनीति में परिवर्तन किया है। चार दिनों तक भाजपा के स्टार प्रचारकों की रैलियां और रोड शो होंगे। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को अम्बाला, हिसार में जनसभाएं और रोहतक में रोड शो करेंगी, जबकि जेजेपी की ओर से हिसार में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रैली करेंगे और हांसी में रोड शो करेंगे।

    वहीं पिछले दिनों अमित शाह का यमुनानगर में दौरा रद्द हो गया था। अब भाजपा ने यहां अभिनेता सन्नी देओल का रोड शो कराने का निर्णय लिया है। वे नौ मई को सिरसा व यमुनानगर में रोड शो करेंगे। पहले उनका रोड शो कुरुक्षेत्र लोकसभा के कैथल में कराने का निर्णय लिया गया था।

    जींद-फरीदाबाद में आज योगी : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जींद और फरीदाबाद में होंगे। दोपहर तीन बजे योगी आदित्यनाथ सोनीपत लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक के लिए जींद में रोड शो करेंगे। रुपया चौक से रोड शो करेंगे और टाउन हाल में सभा को संबोधित करेंगे, जबकि शाम पांच बजे फरीदाबाद प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए गांव इस्माइलापुर के पास मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित करेंगे।

    कल पीएम की दो, राजनाथ की तीन रैली

    पीएम नरेंद्र मोदी की आठ मई को दो और गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीन रैलियां करेंगे। मोदी की पहले फतेहाबाद फिर दोपहर बाद कुरुक्षेत्र में जनसभा होगी, जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पहली सभा गुड़गांव में इसके बाद भिवानी में और दोपहर दो बजे सोनीपत में राई के गांव अटेरना में जनसभा होगी। 10 मई को पीएम की रोहतक व अमित शाह की बरवाला और चरखीदादरी में जनसभाएं होंगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।